Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

आजम परिवार को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सपा नेता के साथ खड़ी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के साथ की जा रही कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है और दूसरी तरफ उन्हें जेल में डाल देती है। बरेली से दिल्ली जाते समय रामपुर बाईपास पर अजय राय का कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

कांग्रेस और सपा के बीच हो रही तकरार के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता आजम खां के समर्थन में खड़े होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज़म खां के परिवार को भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। आजम खां की पत्नी तजीन फातमा के साथ इस तरह की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

भाजपा महिलाओं के सम्मान करने की बात करती है दूसरी तरफ महिलाओं को जेल में डाल देती है। कांग्रेस पार्टी आजम खां के परिवार के साथ है। बरेली से दिल्ली जाते समय रामपुर बाईपास पर अजय राय का कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सपा नेता आजम खां के समर्थन की बात कही।

कहा कि आजम परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने यूपी कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठप है। भाजपा राज मे कोई सुरक्षित नहीं है लखनऊ में मंत्री के बेटे की रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने कि खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 2024 में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, लल्लन खां, ताहिर अंजुम, अकरम सुलतान, मास्टर फिरोज खां, जिबरान खां, अब्दुल जब्बार खां, महबूब खां, दामोदर सिंह गंगवार, हसीब खां मौजूद रहे।